भीमताल में आदमखोर के हमले से हुई चौथी मौत
नैनीताल : जिले के भीमताल क्षेत्र में एक बार फिर से वन्यजीव हमले की खबर सामने आयी हैं। इस से पहले आसपास के क्षेत्रों से आदमखोर के 3 हमले की मौते सामने आयी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। वन विभाग का कहना है कि इस आदमखोर को पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर कैमरा ट्रैप और पिजरा लगया जायेगा व हर वक़्त गश्त भी होगी। साथ हीं मृतका के परिजनों को मुआवजा भी दिया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल क्षेत्र के जून स्टेट क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ हैं। और उसकी मौत किसी वन्यजीव हमले से हुई है। शव की पहचान गंगा देवी के रूप में हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय गंगा देवी रोजाना की तरह पशुाओ के लिए चारा ले जंगल गयी थी। जब काफी समय तक वह लौटी नहीं और शाम होने लगी तो उन्हें तलाशने के लिए परिजनों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, टीम ने गंगा देवी को काफी देर रात तक तलाशा लेकिन उनका कोई पता ना लग सका।
आज सुबह उनका शव उनके घर से 4 किलोमीटर् दूर जून स्टेट क्षेत्र के जंगल में मिला है। वन विभाग का कहना है, कि आदमखोर की तलाश की जाएगी फिलहाल अभी वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में गश्त करेगी और कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। साथ हीं पारिवार वालो कों मुआवजा दिया जायेगा। वही दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने कहा हैँ इस क्षेत्र में वन्य जीव के हमले का खतरा हमेशा बना रहता है। और अब वन विभाग को इस पर कार्यवाही करनी होगी।
