हल्द्वानी: गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नई योजना लागू करते हुए गैस सिलेंडर वितरण को स्थानवार निर्धारित कर दिया है। यह नई व्यवस्था 2 अप्रैल, गुरुवार से लागू होगी।
नई व्यवस्था के तहत हल्द्वानी गैस सर्विस और काठगोदाम गैस सर्विस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में तय स्थानों पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने और उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही जाकर गैस सिलेंडर प्राप्त करें, ताकि भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।


