प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनीताल: ऐसी महिलाये जो घर गृहस्ती के साथ साथ नौकरी भी करती है और एक माँ का फर्ज़ भी पुरा करती है । उनके लिए अच्छी खबर है, अब उन महिलाओ को अपने बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि अब जिले में मिशन शक्ति समर्थ योजना के अंतर्गत सात क्रैच केंद्रों (शिशु सदन) को खोले जाने की अनुमति मिल गई है।
इसमें से कुछ केंद्रों का संचालन जल्द ही शुरू कर देने का प्लान है। शिशु सदानों के शुरू होने जाने के बाद नौकरी-पेशा वाली महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए परेशानियाँ नहीं लेनी।
इन शिशु केंद्रों में बच्चों की सही से देखभाल के लिए आंगनबाड़ी स्टाफ के साथ एक अन्य हेल्पर व एक महिला कर्मचारी भी साथ में कार्य करेंगी। शिशु केंद्रो में आप अपने 6 महीने से 6 साल तक के बच्चों को देखभाल के लिए रख सकेंगी।
इसमें बच्चा का दाखिला करने के लिए आपको अपना और बच्चे का आधार कार्ड केंद्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
इसमे एक समय सीमा भी होगी जिसके अंतर्गत ही बच्चे देखे जाएगे। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संचालित केंद्रों में बच्चों की देखभाल की जाएगी। व केन्द्रो में बच्चों के लिए उचित जलपान की व्यवस्था भी होगी।
जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के दो ब्लॉकों में ये केंद्र खोले जाएगे। इनमें हल्द्वानी ब्लॉक के तल्ली बमौरी, राजपुरा, बनभूलपुरा, दमुवादूंगा वार्ड 36, प्रेमपुर लोशज्ञानी उदय लालपुर और रामनगर ब्लॉक के बंबाघेर, गोपाल मालधन नगर शामिल किये गये है।
