नैनीताल: स्थानीय वाहनों के लिए कम होगा टोल व पार्किंग शुल्क.
नैनीताल: शहर में प्रवेश को लेकर लम्बे समय से टोल व पार्किंग शुल्क को लेकर उठ रही शिकायत के बीच अब स्थानीय लोगों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाये जा रहे है। अब तक जिले में रहने वाले व जिले के बाहर रहने वालो को बराबर शुल्क देना पड़ता था, जिस से जिले के भीतर रहने वाले ऐसे लोग जिनका रोज़ आना जाना होता था उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। खास तौर पर हल्द्वानी भीमताल, भवाली और कालाढूंगी क्षेत्रों से आने वालो को इसकी मार भारी पड़ रही थी। जिस कारण यह व्यवस्था परेशानी का कारण बनी हुई थी।
इसी स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अब नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहा है। तैयार प्रस्ताव के तहत यू के 04 नंबर वाले वाहनों से टोल व पार्किंग शुल्क से राहत दी जाएगी, जिससे जिले के नियवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले नगर पालिका केवल शहर के निवासियों को वार्षिक पास की सुविधा देती थी, लेकिन अब इस दायरे को भी बढ़ाकर पूरे जिले में लागू करने की तैयारी है।
नगर पालिका अधिशासी रोहितांश शर्मा ने जानकारी दी कि हाई कोर्ट से लेक ब्रिज चुंगी को ठेके पर देने की अनुमति मिलने के बाद इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारिया तेज़ कर दी गयी है। इसके तहत स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए शुल्क मे कमी और अन्य सुविधाएं शामिल की जाएगी।
प्रस्तावित व्यवस्था लागू हो जाने के बाद स्थानीय वाहनों से कम टोल लिया जाएगा। इसे जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश जारी है।
फिलहाल इतना तो साफ है कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद स्थानीय लोगों की जेब में कम जोर पड़ेगा साथ ही रोज़ का आना जाना आसान होगा।
