रामनगर में अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी
रामनगर /नैनीताल: माननीय मुख्यमंत्री के विज़न सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी नियंत्रण को जमीन पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज सुबह रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया।
आज सुबह तड़के, वन विभाग की रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था। सुबह तड़के भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। पुलिस नेतृत्व में मशीनों ने लगातार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।
अतिक्रमण और डेमोग्राफी चेंज पर जीरो टॉलरेंस
सरकार का कहना है कि वह सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य में डेमोग्राफी चेंज को रोकने के लिए आने वाले समय में भी निरंतर अभियान जारी रहेगा।
SSP मंजुनाथ टीसी की निगरानी में पूरा ऑपरेशन
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की। उनका स्पष्ट बयान:
“सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों पर सीधी और सख्त कार्रवाई होगी।”
