राशन कार्ड ई-केवाईसी
*हल्द्वानी। जिले के राशन कार्ड धारकों पर संकट मंडरा रहा है, क्योकि अब तक राशन कार्ड की e kyc जिन लोगों ने नहीं करवाही है उनका राशन बंद हो सकता हैं।
ई केवाईसी की अंतिम तिथि आज है लेकिन अब तक 53 फीसदी ही इस प्रक्रिया को पूरी कर पाए हैं। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में संबंधित यूनिट को निरस्त कर उसका राशन नहीं दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से लाल व सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त और पीले कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं, चावल उपलब्ध कराया जाता है।
नवंबर से राशन पूर्व में इसकी अंतिम तिथि एक दिसंबर तय गयी थी, लेकिन तब भी काफी कम लोगों ने ए kyc करवाया था जिसके बाद में इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया।
लेकिन अब भी इस कार्य में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है।
