हल्द्वानी: हल्द्वानी में दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात युवक पर उसकी सगी भाभी ने सोते समय धारदार हथियार काटा प्राइवेट पार्ट। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घटना से मचा हड़कंप-
यह घटना सोमवार देर रात फिरोजाबाद जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दीपावली के मौके पर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन रात करीब ढाई बजे युवक के कमरे से आई चीख-पुकार ने सबको दहला दिया।
परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने और दरवाज़ा खटखटाने के बाद जब दरवाज़ा खोला गया तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जबकि उसकी भाभी वहीं मौजूद थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अपनी सगी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी, लेकिन युवक का रिश्ता किसी अन्य जगह तय हो गया था। इसी नाराज़गी और रंजिश में महिला ने यह घिनौनी वारदात अंजाम दी।
युवक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मौके से हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
