हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने शहर के 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
जांच में यह बात सामने आई कि कई निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के बीच सीधा गठजोड़ चल रहा था। अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इतना ही नहीं, स्कूलों की ओर से पर्चियां देकर अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए जा रहे थे। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनी जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इनमें स्कूलों द्वारा विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन करना, और स्कूलों की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना शामिल है।
नोटिस में साफ कहा गया है कि यह सब शासन और बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सभी 46 स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण देना होगा। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द करने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस
1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,
2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।
6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।
8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।
9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।
14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।
17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।
22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
प्रशासन के इस एक्शन के बाद हल्द्वानी के निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है और अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि स्कूल प्रबंधन क्या जवाब देते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।
