हल्द्वानी: शहर से एक बड़ी हीं दिल को झकझोर देने वाली कत्ल घटना सामने आयी है, यहाँ बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में सोमवार की रात एक परिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया, विवाद ने ऐसा भयानक रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक कल 3 फरवरी की रात करीबन 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल घर आया, और आते हीं संदीप और उसके भाई सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और कुछ ही देर में विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया, गुस्से से बोखलाए संदीप ने पास रखा स्टील के लोटे से अपने छोटे भाई पर इतने वार किये की वह बुरी तरह घायल हो गया। और फिर भी जब उसका गुस्सा शांत ना हुआ तो संदीप ने उसे पास रखे तख्त पर भी पटक पटककर पीटा, और उसका भाई सोनू अदमारा हो गया। आस पास पुरा खून फैला था।
घटना के बाद घायल सोनू को परिजन तुरंत अस्पताल ले गये लेकिन चोटें इतनी गहरी थी कि उसकी रास्ते में हीं मौत हो गयी, प्रत्यशदर्शियों ने बताया कि संदीप जायसवाल चिल्ला रहा था कि उसके भाई ने उसकी ज़िन्दगी खराब कर दी है,
इस वारदात के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया, पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और शव को कब्जे नें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं परिजनों ने भी पुलिस में तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
