हल्द्वानी: बुजुर्ग से मोबाइल और नकदी लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों का असर जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। घटना 29 अक्टूबर 2025 की है, जब निशांत विहार निवासी भगवान सिंह नगदली ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि दोपहर करीब दो बजे जब वे मटर गली स्थित अपने प्रतिष्ठान से घर मुखानी लौट रहे थे, तभी आनंद बाग कैंप रोड के पास दो युवकों ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उनसे मोबाइल फोन और ₹5000 नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपितों को योगा पार्क के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिस्टर X और मिस्टर Y (विधि विवादित किशोर) निवासी हल्द्वानी बताया। पुलिस ने उनके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और ₹2100 नकद बरामद किए। दोनों को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और लुटेरों के लिए केवल जेल ही अंतिम ठिकाना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि वे किसी गलत संगति या अपराध की ओर न बढ़ें।
MORE…
लालकुआँ: सूझबूझ और राहगीरों की सतर्कता से बची युवती जान, जबरदस्ती कार में ले जा रहे थे अनजान युवक, पुलिस ने
दबोचा-
