नैनीताल: जनपद नैनीताल के पुलिस महकमें में बड़े स्तर पर स्थानांतरण और फेरबदल किया गया है। कप्तान IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने कई थानों और चौकियों के प्रभारी निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को नई तैनाती सौंपी है। इस क्रम में हल्द्वानी कोतवाली की जिम्मेदारी भी बदली गई है।
मुख्य तैनाती परिवर्तन में शामिल हैं:
निरीक्षक हरपाल सिंह – SOG/ANTF/साइबर सैल से थाना चोरगलिया के प्रभारी निरीक्षक
निरीक्षक विजय मेहता – कालाढूंगी से ANTF प्रभारी
निरीक्षक अरुण कुमार सैनी – रामनगर से कालाढूंगी प्रभारी
निरीक्षक राजेश कुमार यादव – हल्द्वानी से शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी
निरीक्षक अमरचंद शर्मा – पुलिस लाइन से हल्द्वानी प्रभारी
उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद – वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी से रामनगर
उप निरीक्षक आरती – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी
उप निरीक्षक आशा बिष्ट – पुलिस लाइन से थाना मल्लीताल
उप निरीक्षक चंद्रशेखर कन्याल – वाचक अपर पुलिस अधीक्षक से सूचना सेल प्रभारी
यातायात प्रभारी स्थानांतरण में:
निरीक्षक यातायात महेश चंद्रा – भवाली से हल्द्वानी
निरीक्षक यातायात शिवराज सिंह बिष्ट – हल्द्वानी से भवाली
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसका उद्देश्य पुलिस कार्य में सुधार और जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
