हल्द्वानी: नैनीताल रोड निवासी एक महिला ने अपने पति पर घर छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा है और परिवार की जिम्मेदारियां पूरी तरह छोड़ दी हैं।
पीड़िता का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद पति अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुआ। विरोध करने पर वह उसे धमकाता भी है। महिला ने आरोप लगाया कि अब पति न तो फोन उठाता है और न ही बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभा रहा है, जिसके चलते परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
