हल्द्वानी: जिले में स्थित उत्तराखंड हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जज कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को भी घातक साईनाइट पोइजन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमे कॉलेज के प्रिंसिपल को भी उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी के बाद कॉलेज के स्टॉफ और स्टूडेंट में हड़कंप मच गया हर कोई घबरा गया। यह धमकी भी मेल द्वारा भेजी गयी थी, जिसमे लिखा था कि “आपके कॉलेज में घातक साईनाइट पोइजन वाले बम रखे गये है, जो ठीक 12:15 पर ब्लास्ट होंगे। सुबह 11 बजे तक सभी डॉक्टर्स और स्टूडेंट को निकल लें। अल्लाहू अकबर”
यह मेल आज 11:38 पर मिला जिसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया सुनने वाले के पैरो तले से जमीन खिसक गयी थी। सभी कॉलेज से बाहर आये और सूचना पुलिस को दी गयी।
मौके पर आयी पुलिस ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च अभियान चलाया इसमे बी डी एस टीम और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग, कार्यालय और वार्डो को तलासा। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की भी चप्पे चप्पे तक की तलाशी ली।
