हल्द्वानी: शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक। मेडिकल स्टोर संचालक ने कथित रूप से जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। और पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार, रुद्र विहार में रहने वाले प्रकाश चंद्र महतोलिया(45) अपने घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार को उनके घर से कोई हलचल ना हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। जिसके बाद मुखनी थाना पुलिस सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाज़ा खोलना चाहा तो दरवाज़ा अंदर से बंद था जिसके बाद दरवाज़ा तोड़कर अंदर देखा तो प्रकाश पंत अचेत जमीन पर पड़े थे।
बताया जा रहा कि उनके मुह से झांक निकल रहा था। कमरे में उलटी भी की हुई थी। जिस से अभी तक शक है कि उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
जांच में सामने आया कि मृतक प्रकाश चंद्र की पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर है। और बेटा भी वही रहता है। पत्नी व प्रकाश ने बीते 8 तारीख को बातचीत की थी।।
अभी तक पता चला है कि प्रकाश पर बैंक से काफी लोन था और वह बढ़ता हीं जा रहा था। जिस कारण से वे तनाव में थे ।।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा है, और पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है।
