लालकुआं/ हल्द्वानी : हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित पारिवार के दो बच्चे बड़ा आदमी बनने दिल्ली जा रहे थे तभी जिआरपी टीम ने उन्हे रानीखेत एक्सप्रेस से पकड़ लिया और सकुशल परिजनों को सौप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रात के करीबन 9 45 में काठगोदाम से दिल्ली जा रही रानीखेत एक्सप्रेस प्लेटफ्रॉम नंबर 5 पर थी, और तभी लालकुआं जीआरपी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े दो 13 और 14 साल के दो बच्चों को देखकर संदेह हुआ, पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की, और उन्होंने बताया की वे लोग घर से भागकर दिल्ली जा रहे थे।
बच्चों ने जानकारी दी कि उनमें से एक 13 वर्षीय बच्चा हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट का है, और दूसरा डीपीएस हल्द्वानी में कक्षा 8 का छात्र है,
उधर दोनो बच्चो के परिजनों ने हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी में बच्चों की लापता हो जाने की तहरीर दी थी।सूचना पाकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए, पुलिस और परिजन दोनों बच्चों को देर रात तक ढूंढ ही रहे थे तभी जीआरपी जवानों की तत्परता से बच्चों को सकुशल बचा लिया। और टीपी नगर पुलिस को दोनो को सौप दिया था।
दोनों बच्चों ने बताया की वह दिल्ली में बड़ा आदमी बनने जा रहे थे, क्योंकि घर में उनकी मम्मी उन्हें डांटती है, और गुस्से में आकर दोनो ने घर से भागकर बड़ा आदमी बनने का सोचा, और शाम को 4 बजे निकले, तथा थोड़े-थोड़े पैसे एवं खाने पीने की चीज साथ लेकर एक बच्चा ट्यूशन और दूसरा खेलने के बहाने घर से निकल आये, और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर दिल्ली को जाने लगे थे।
जीआरपी लालकुआं में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से दोनों सकुशल बरामद हो गए। दोनों परिवारों ने जीआरपी लालकुआं की चौकी में पुलिस कर्मियों का आभार जताया।
