हल्द्वानी: नैनीताल एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के सफल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार मौर्य पुत्र भगवान दास मौर्य निवासी रौले की पुलिया बड़ी मुखानी को 48 टेट्रा पैक संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब व 04 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब खाम की तस्करी करने के जुर्म गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।
कार्यवाही को सफल बनाने में पुलिस टीम में ये लोग शामिल रहे।
1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2-कांस्टेबल रविंद्र खाती
3- कांस्टेबल कैलाश चंद
