हल्द्वानी: शहर के मुखानी क्षेत्र से बड़ा हीं सन सनी खेज मामला उजागर हुआ है। यहा मुखनी क्षेत्र के एक मोहल्ले में 16 साल की किशोरी 2 महीने की गर्भवती निकली, पड़ोसी युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।
घटना चार दिन पहले की है जब तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे दो माह की गर्भवती बताया।
जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मुखानी के एचएसओ सुशील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए।
इस पर किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। और पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीएनएस की नई धारा में तीन माह से कम समय का गर्भ होने पर कोर्ट में गर्भपात की अर्जी दी जा सकती है। पुलिस भी डीएनए के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।
