हल्द्वानी: नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद भी अतिक्रमनकारी नजूल भूमि कब्जाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजपुरा से सामने आया है। यहाँ पर नगर निगम ने जिस भूमि को करीब ढाई साल पहले निगम की टीम ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था उस पर फिर कब्जा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार राजपुरा क्षेत्र में अस्थायी गोशाला के निकट नजूल भूमि पर एक स्थानीय व्यक्ति ने करीब 2100 वर्ग फुट भूमि पर कब्जा करने के इरादे से वहां दीवार खड़ी कर गेट लगा दिया था। बताया जा रहा कि यह सब पार्किंग के रूप में विकसित किया जा रहा था।
जब नगर आयुक्त परितोष वर्मा बुधवार को राजपुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे और इस दौरान शिकायत मिली कि पास ही नजूल भूमि अतिक्रमण कर एक व्यक्ति वहां पर पार्किंग स्थल बना रहा है।
जानकारी पर एक्शन लेते हुए प्रशासन की टीम उस अतिक्रमण स्थल पर पहुंची। और तथ्य सही होने पर अतिक्रमण को गिराने लगी तो अतिक्रमणकारी इसका विरोध करने लगा।
टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम में सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे।
