हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध मे थाना काठगोदाम में FIR NO-37/2026, बारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी-*
अभि० आनन्द सिंह रावत के कब्बे से 68.35 ग्राम स्मैक।
रोहित थापा उपरोक्त के कब्जे से 22.75 ग्राम।
कुल बरामदगी:- 91.10 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 27 लाख)।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
