हल्द्वानी: शुक्रवार देर रात नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना होते–होते टल गई। नशे में धुत स्कार्पियो चालक द्वारा पुलिस से बचने की कोशिश में भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार बाल–बाल बच गए। स्कार्पियो की तेज़ रफ्तार देखकर अनिल कुमार तुरंत पीछे हटे, हालांकि इस दौरान गिरने से उनके हाथ में चोट आ गई।
घायल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसा रात लगभग 10 बजे चेकिंग अभियान के दौरान हुआ।
पुलिस के अनुसार चालक रक्षित हर्बोला नशे की हालत में स्कार्पियो (UK04AK9211) तेज़ गति से चला रहा था। पुलिस ने वाहन को सीज़ करके चालक को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।
