हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है, लोगों मे अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर गहरा आक्रोश है।
इस हत्याकांड में वी आई पी की संलिप्पता की आशंकाओ और सीबीआई जांच को मांग को लेकर हल्द्वानी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड बंद का ऐलान किया था। मगर अब सीएम धामी ने इस मामले में सी बी आई को जांच की माँग को स्वीकार लिया है तो इस उत्तराखंड बंद निर्णय भी वापस ले लिया गया है।
प्रदेशभर में 383 नगर इकाइयों के साथ सक्रिय व्यापार मंडल ने 11 जनवरी के प्रस्तावित बंद से स्वयं को अलग करते हुए बंद वापस लेने की औपचारिक घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगठन ने सभी पदाधिकारियों और नगर इकाइयों से अपील की कि किसी भी भ्रम में न रहें और सभी अपने व्यवसाय सामान्य रूप से जारी रखे।
साथ ही सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि उत्तराखंड बंद को लेकर व्यापार मंडल से संपर्क न किया जाए, क्योंकि संगठन इसका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं कर रहा है। व्यापार मंडल ने कहा है कि अंकिता के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, मगर CBI जांच शुरू होने के बाद आम जनता और व्यापारिक गतिविधियों को बाधित करना किसी भी तरह से उचित नहीं होगा।
