सुप्रीम कोर्ट .
हल्द्वानी: बनभूलपुरा के रेलवे भूमि विवाद में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोई भी फैसला से पहले जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है।
बनभूलपुरा की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक गयी है व स्थानीय लोगों को भी लोकल आईडी दिखाने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है।
इस से पहले ये सुनवाई दो दिसंबर को होनी थी लेकिन कोर्ट को समय ना मिल पाने के कारण इसे टालते हुए 10 दिसंबर की तारीख तय की गई।
बुधवार को दोपहर के बाद मामले की सुनवाई होगी। इस मामले की याचिका से जुड़े लोग भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
बता दे कि मामला 4365 मकानों में रह रही बड़ी आबादी से जुड़ा है। बीते साल अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस और जिला प्रशासन किसी भी आपत्तिजनक घटना को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।
