हल्द्वानी: लालडांठ क्षेत्र में शनिवार सुबह बिजली लाइन पर काम करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तराखंड पावर कॉपरेक्शन लिमिटेड के ग्रामीण विधुयत खंड के अंतर्गत ठेकेदार के अधीन कार्यरत लाइनमेन ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ने के दौरान अचानक से करेंट की चपेट में आ गया और करीब 12 फ़ीट ऊंचे बिजली के खम्बे से निचे गिर गया।फिलहाल युवक का नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
जानकारी मुताबिक सूरज (28) तल्ली बमौरी की अमरावती कालोनी में बिजली सम्बन्धित शिकायत पर काम करने गया था तभी यह हादसा हुआ। UPCL के अनुसार लाइन मैन को टाउन 2 की बिजली बंद करनी थी, मगर उसने काठगोदाम बिजलीघर से जुड़े मुखानी फीडर का शूट डाउन ले लिया। और इस बात से अनजान सूरज लाइन पर काम करने लगा और वह ट्रांसफार्मर के करेंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से युवक 12 फ़ीट के पोल से सीधे जमीन पर आ गिरा। युवक को उसके साथियों द्वारा आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल जानकारी में आ रहा की युवक को 11 हज़ार वोल्ट का करंट लगा है, जिस से वह 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। बताया जा रहा की युवक ने पोल में चढ़ने से पहले सुरक्षा दस्ताने व बेल्ट लगायी हुई थी। जिस कारण कई हद तक युवक को कम आहात पहुंची
