हल्द्वानी हल्द्वानी–लालकुआं हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोरापड़ाव निवासी 30 वर्षीय युवक प्रेमपाल की सड़क दुर्घटना के करीब पखवाड़े बाद मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, प्रेमपाल को अज्ञात वाहन ने घर के पास टक्कर मारी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया और पेशे से पेंटर होने के चलते काम पर लौट गए। लेकिन अंदरूनी चोटें उनकी सेहत पर भारी पड़ गईं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान लगी गंभीर आंतरिक चोटों को नज़रअंदाज़ करना जानलेवा साबित हुआ।
