नैनीताल: गेठिया प्रथम क्षेत्र पंचायत सीट पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने दमदार जीत दर्ज की है। यह सीट इस बार चर्चा में बनी रही, क्योंकि मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प माना जा रहा था। हरीश बिष्ट की इस जीत ने उन्हें एक बार फिर से ब्लॉक प्रमुख बनने की दिशा में मजबूत बना दिया है। क्षेत्र में उनके समर्थकों में जीत के बाद जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।