हल्द्वानी: बनभूलनपुरा रेलवे जमीन मामले की सुनवाई 24 फरवरी को होनी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड में है।
गुरूवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में भी शान्ति व सौहद्र के साथ रमजान मानने और संभावित सुनवाई को लेकर भी चर्चा हुई।
सुनवाई को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारी भी शुरु कर दी है।
गौरतलब हो कि बनभूलनपुरा की गफूर बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में रेलवे ने अपनी भूमि होने का दावा किया है। जिसमे लोगों ने अतिक्रमण कर घर बसा दिये है। रेलवे का कहना है कि यह भूमि करीबन 29 एकड़ है, जिसमे 4365 लोग निवास करते है।
मामले मे न्याय के लिए दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट की शरण मे गया जिस पर अब वहां से कोई फैसला आना बाकी है जिसका इंतज़ार सभी को है।
फाइल प्रॉसिडिंग की संभावित तारीख अभी तक 24 फरवरी संभावित है।
