हरिद्वार:आगामी 11 जुलाई से शुरु होने जा रही कावड़ यात्रा को ध्यान मे रखते हुए हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्णय लिया है कि जिले से सभी विद्यालय मे 14 से 23 जुलाई तक अवकाश के आदेश दिये है, जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि यह निर्णय कावड़ मेले को मध्यनज़र रखते हुए लिया है । साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है अवकाश के दौरान सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से शिक्षण कार्य किया जायेगा।
वही हरिद्वार जिले का पुलिस प्रसाशन पूरे जोर शोर से कावड़ मेले की तैयारियों मे जुटा है, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गये है, यातायात को सुचारु रूप से बनाय रखने के लिए प्रसाशन ने रुट डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया है.
