नैनीताल: शहर की लम्बे समय से चाली आ रही सीवर की परेशानी की समाधान की फिर उम्मीद जगी है। करीब 96.15 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित सीवर परियोजना के तहत अब पटवाडांगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
दरअसल, इस से पहले यू यू एस डी ए द्वारा रुसी बाईपास क्षेत्र मे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना था। मगर अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण जगह का भू कटाव हो गया। जिस कारण से कार्य रोकना पड़ा था। और फिर प्रसाशन ने वैकल्पिक स्थान के रूप में पटवाडंगर को चुना था। जिसमें करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित है।
हलाकि, इस भूमि को लेकर भी कई सारी परेशानियां आई, जिसके कारण यहा भी निर्माण कार्य मे विराम लग गया था। मामले को सुझालने के लिए प्रसाशन, यू यू एस डी ए, कुमाऊं विश्वविद्यालय, जल संस्थान और वन विभाग की टीमों ने पुरे क्षेत्र का पुनर्मूल्यांकन किया।
जांच पूर्ण हो जाने के बाद अब पतवाड़ागर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की सभावनाएं मजबूत हो गयी है। और भूमि आवंटन का भी कार्य हो चुका है। जिला प्रसाशन के अनुसार इसी स्थान पर प्लांट निर्माण कराया जाएगा।
