30 सितंबर 2025 का राशिफल: दुर्गा आष्टमी में बन रहे शुभ योग, मगर वृषभ राशि वालो को होगी परेशानियाँ
🐏 मेष
आज चंद्रमा धनु राशि में नवें भाव में रहेगा। दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देगा। सेहत और मन:स्थिति दोनों में उतार-चढ़ाव रहेगा। थकान, आलस्य और चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में दिख सकता है, इसलिए रिश्तों और कामकाज पर असर न पड़े इसका ध्यान रखें। किसी अधूरे काम को दोबारा शुरू करने का सही मौका मिल सकता है। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। आपके सुझाव किसी की मदद कर सकते हैं जिससे मन को संतोष मिलेगा। बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को नए कार्य मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम और धैर्य जरूरी रहेगा।
🐂 वृषभ
आज का दिन आपके लिए सावधानी से गुजरने वाला है क्योंकि चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। किसी भी प्रकार की नई शुरुआत से बचें। कार्यस्थल पर मिली नई जिम्मेदारी भारी महसूस हो सकती है। आलस्य और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ आपका मन भटका सकती हैं। खानपान में विशेष सतर्कता रखें और अनावश्यक यात्रा से दूर रहें। लव लाइफ में गलतफहमियों से बचना जरूरी है, अन्यथा तनाव हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय देने से मन को शांति मिलेगी
👬 मिथुन
आज चंद्रमा सातवें भाव में है, जिससे दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ बाहर घूमने या किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने की संभावना है। समाज में सम्मान मिलेगा और लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। दान-पुण्य से भी संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों की नज़र में आपकी छवि मजबूत होगी।
🦀 कर्क
आज का दिन आपके लिए राहत और खुशी लेकर आएगा। चंद्रमा छठे भाव में है, जिससे काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। सहकर्मी आपका पूरा सहयोग देंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस बाहर का खाना खाने से बचें। विरोधी कोशिश करेंगे लेकिन आप पर असर नहीं डाल पाएंगे। पुराने अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
🦁 सिंह
पांचवें भाव में चंद्रमा का संचार आपके लिए ऊर्जा और रचनात्मकता लेकर आया है। आप खुद को तन-मन से स्वस्थ महसूस करेंगे और नए काम करने का उत्साह रहेगा। साहित्य या कला से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेकर संतोष मिलेगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।
🌾 कन्या
आज चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा, जिससे घरेलू और निजी जीवन में तनाव रह सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है और मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आएँगी और सार्वजनिक जीवन में मानहानि से बचना होगा। स्थायी संपत्ति या वाहन से जुड़े कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियाँ थोड़ी सुधरेंगी, लेकिन धैर्य से काम लेना ही आपके लिए लाभदायक होगा।
⚖️ तुला
आज तीसरे भाव में चंद्रमा है, जिससे भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक या शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विदेश से शुभ समाचार आ सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। धन लाभ और निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलेगा। आज अपने लिए कुछ नया खरीदने का मन भी बना सकते हैं।
🦂 वृश्चिक
आज चंद्रमा दूसरे भाव में है, इसलिए आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। परिवार में छोटी-सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाना जरूरी है। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता थोड़ी बेचैनी ला सकती है। आज विवाद से बचना ही सही रहेगा और दूसरों से ज्यादा उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
🏹 धनु
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएँ सफल हो सकती हैं। साझेदारी से लाभ होगा।
🐐 मकर
आज बारहवें भाव में चंद्रमा है, इसलिए सेहत और खर्च दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में बाहरी हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आंखों की तकलीफ या मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कर्ज का बोझ मन को भारी कर सकता है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धैर्य रखें और परिवार के साथ सामंजस्य बनाने की कोशिश करें।
🏺 कुंभ
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा आपको नए अवसर देगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। समाज में सम्मान मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से अच्छे समाचार मिलेंगे। विवाह योग्य युवाओं के लिए रिश्ता तय हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजनाएँ बनेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🐟 मीन
आज दसवें भाव में चंद्रमा है, जिससे करियर और कारोबार में उन्नति के योग हैं। अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। पिता या बुजुर्गों से लाभ होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी और मान-सम्मान भी मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए निवेश से भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा।
