मेष –
आज चंद्रमा कन्या राशि में रहते हुए छठे भाव में है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर आपको मनपसंद काम और सहयोगियों का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में यश मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृषभ –
चंद्रमा आज पांचवें भाव में है। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा कठिन है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। हालांकि, लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में संतुलन और सम्मान जरूरी रहेगा। किसी नए निवेश से आज बचें।
मिथुन –
आज चंद्रमा चौथे भाव में है, इसलिए घर-परिवार से जुड़े कामों में सावधानी रखें। मकान, जमीन या वाहन से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर देरी की संभावना है।
कर्क-
आज चंद्रमा तीसरे भाव में है। आज किसी काम में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। विरोधियों के सामने आप दृढ़ रहेंगे। दोपहर के बाद कुछ तनाव रह सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और नकारात्मक विचारों से बचें।
सिंह –
चंद्रमा दूसरे भाव में है। आपकी मधुर वाणी से काम बनेंगे। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी न करें। विरोधियों को जवाब देने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में जुटे रहेंगे।
कन्या –
चंद्रमा आज आपके ही राशि में है, इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं। रुचिपूर्ण भोजन और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद मिलेगा।
तुला –
चंद्रमा बारहवें भाव में है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संयम रखें। मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी रखें। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। कोई चिंता समाप्त हो सकती है और घर का माहौल बेहतर रहेगा।
वृश्चिक –
आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। धन और यश प्राप्ति के संकेत हैं। मित्रों पर खर्च बढ़ सकता है। किसी निवेश की योजना बनेगी। परिजनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ज्यादा काम करने से थकान होगी, इसलिए आराम जरूर करें। अहम की भावना से बचें।
धनु –
चंद्रमा दसवें भाव में है। आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर –
चंद्रमा नवें भाव में है। आज भाग्य आपका साथ देगा। विदेश व्यापार या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में लाभ होगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख और प्रेम बना रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
कुंभ-
चंद्रमा आठवें भाव में है। मन में हल्की खुशी रहेगी पर तनाव भी संभव है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। मित्रों का साथ और धार्मिक यात्रा का योग है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन_
चंद्रमा सातवें भाव में है। दैनिक कार्यों में शांति बनी रहेगी। मित्रों या परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। दोपहर के बाद स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। वाणी में मधुरता बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
