मेष राशि
आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा। किसी पुराने विवाद या भावनात्मक उलझन में फँस सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दोस्तों या परिजनों से मतभेद हो सकता है। कामकाज में जल्दबाजी न करें और नए कार्य की शुरुआत टालें।
वृषभ राशि
परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलेगा। नए निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएँ। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होकर संबंध मधुर बनेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। कार्यालय में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे।
कर्क राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। आंखों या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी वरिष्ठ की मदद से काम बन सकता है।
सिंह राशि
सुबह का समय शुभ रहेगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद बोलचाल में संयम रखें, वरना मनमुटाव संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि
आज सुबह से ही भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में तारीफ मिलेगी और रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। दोपहर बाद थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद रहेगा, लेकिन किसी से बहस न करें।
तुला राशि
आज किस्मत आपका साथ देगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव पर जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि
विरोधियों से सावधान रहें। व्यापारिक कामों में सतर्क रहें। दोपहर बाद किसी पर भरोसा करने से पहले सोचें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
आज मन पर नियंत्रण रखें और गुस्से से बचें। कार्यालय या व्यवसाय में सहकर्मियों से विवाद न करें। प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सम्मान बढ़ेगा। वाहन या नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कुंभ राशि
आज कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन में रह सकती है, लेकिन शाम तक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
मीन राशि
आज ज्यादा भावनात्मक होने से बचें। पारिवारिक तनाव या किसी मुद्दे पर असमंजस रह सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा से बचें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें।
