मेष
आज का दिन आपकी मेहनत को सोना बना सकता है। निवेश और कारोबार में फायदा होगा। दोस्तों और परिवार से मुलाकात मन को खुश कर देगी। कहीं बाहर घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक है।
वृषभ
आपकी मीठी वाणी आज रिश्तों में मिठास घोलेगी और फायदे का सौदा करा सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और प्रेमी से भेंट हो सकती है। पेट की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, सावधानी रखें।
मिथुन
भावनाएं आपको आज थोड़ा कमजोर बना सकती हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी और वाहन संबंधी निर्णय फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है, धैर्य रखें।
कर्क
भाई-बहनों का साथ मिलेगा और मित्रों से मुलाकात हृदय को प्रसन्न करेगी। विरोधियों पर विजय पाकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। भाग्य आपके साथ खड़ा है।
सिंह
मित्रों और परिचितों से बातचीत से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएँगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। हालांकि, अधिक सोच-विचार मन को उलझा सकता है।
कन्या
आपकी बोली और विचार आज आपको सम्मान और लाभ दिलाएँगे। व्यापार में फायदा और प्रिय से मुलाकात की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
तुला
खर्चे आज जेब पर बोझ डाल सकते हैं। गुस्सा और वाणी पर संयम रखें। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं, लेकिन ईश्वर का स्मरण मन को शांति देगा।
वृश्चिक
आज दिन लाभकारी है। मित्र और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। कारोबार और नौकरी में सफलता के योग हैं। आय बढ़ेगी और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहितों के बीच प्रेम और रोमांस रहेगा।
धनु
काम में सफलता और तरक्की के योग हैं। अधिकारी आपके प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं। व्यापारी कारोबार बढ़ाने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता लौटेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर
दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। नए विचारों से काम में सुधार करेंगे लेकिन स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे और सहयोग मिलेगा।
कुंभ
नकारात्मक सोच से बचें। गुस्सा और तनाव से नुकसान हो सकता है। परिवार में विवाद से दूरी रखें। ध्यान और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा।
मीन
आज भाग्य आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार में लाभ और पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। नई गाड़ी या वस्त्र खरीदने का योग है।
