
मेष
आज का दिन थोड़ी उलझनों से शुरू हो सकता है, जिससे मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात पर अड़ने से बचें और दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें। मधुर वाणी से आप बड़ी से बड़ी बातें आसानी से सुलझा सकते हैं। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालें। दोपहर के बाद ऊर्जा में तेजी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। कहीं बाहर जाने या किसी निवेश की योजना बन सकती है।
वृषभ
दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी के साथ होगी। आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता आज आपको किसी मुश्किल काम को भी आसानी से सुलझाने में मदद करेगी। हालांकि दोपहर के बाद विचारों में उलझाव बढ़ सकता है। किसी निर्णय को लेने से पहले सोच-विचार जरूरी होगा। बेहतर होगा कि कोई बड़ा फैसला आज के लिए टाल दें।
मिथुन
आज सावधानी से कदम बढ़ाएं। पारिवारिक वातावरण में तनाव आ सकता है, जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खाने से बचें। दोपहर के बाद उत्साह की वापसी होगी और मन में सकारात्मकता का संचार होगा। मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
कर्क
आज का दिन लाभदायक हो सकता है, खासकर प्रोफेशनल और पारिवारिक क्षेत्र में। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। हालांकि दोपहर के बाद कुछ चिंताएं मन में दस्तक दे सकती हैं। बेहतर होगा कि शांत रहकर स्थिति को संभालें। अनावश्यक खर्च से बचें और सेहत के प्रति सजग रहें।
सिंह
आज आप पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपने काम में जुटे रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है और नए ग्राहक भी जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ मधुर समय बितेगा और आर्थिक दृष्टि से लाभ का योग है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
कन्या
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आज कोई सकारात्मक कदम उठ सकता है। दोपहर के बाद अधूरे काम पूरे होंगे। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला
दिन की शुरुआत थोड़ी निराशा और अस्वस्थता के साथ हो सकती है। काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे तनाव बढ़ेगा। बाहर के खानपान से बचें और यात्रा को लेकर सतर्क रहें। दोपहर बाद कोई पुराना रिश्तेदार मिलने आ सकता है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। जीवनसाथी के साथ समझदारी से व्यवहार करें।
वृश्चिक
परिवार में सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोपहर के बाद सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। नए काम की शुरुआत ना करें और ध्यान व योग से मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है।
धनु
शारीरिक और मानसिक थकावट के बावजूद आप अपने काम में जुटे रहेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। व्यापार में विस्तार के लिए योजनाएं बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। नए निवेश की योजना बन सकती है।
मकर
आज परिश्रम ज्यादा होगा लेकिन फल अपेक्षानुसार कम मिल सकता है। फिर भी आपका समर्पण बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। दोपहर के बाद काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा और माहौल सकारात्मक रहेगा।
कुंभ
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है और सरकारी कार्यों में सफलता संभव है। सोच में गहराई होगी और आपको अपने फैसलों पर संतोष मिलेगा। खरीदारी या यात्रा में फिजूलखर्ची से बचें। सेहत सामान्य रहेगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा।
मीन
चिंता कम होगी और ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आर्थिक मामलों में फोकस बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।