मेष
आज का दिन औसत फलदायी रहेगा। परिवार के साथ अहम चर्चाएँ होंगी और घर में सजावट का मन बनेगा। कामकाज और ऑफिस से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी लाभ के योग हैं, लेकिन थकान और अस्वस्थता महसूस होगी।
वृषभ
व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक दिन है। नई योजनाओं और बिजनेस में लाभ की संभावना है। लंबी यात्रा हो सकती है और धार्मिक स्थानों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मधुर होंगे।
मिथुन
आज नए काम की शुरुआत न करें। गुस्से और बहस से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है। खर्च अधिक होगा और धन की कमी खलेगी। आध्यात्मिकता और ईश्वर का स्मरण राहत देगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, लेकिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
कर्क
दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में लाभ और साझेदारी से फायदा होगा। छोटी यात्रा संभव है। सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर खानपान में।
सिंह
आज मानसिक चिंता और उदासी से घिरे रह सकते हैं। कामकाज में रुकावटें आएंगी और सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। अधिकारियों से विवाद न करें। मेहनत का पूरा फल न मिलने पर निराशा होगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
कन्या
विद्यार्थियों और संतान से जुड़ी चिंताएँ रह सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें। मन खिन्न रहेगा। बौद्धिक चर्चाओं से दूरी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद कार्यस्थल पर सहयोग और लाभ की संभावना है।
तुला
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और मानसिक चिंता बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता होगी। संपत्ति संबंधी कामों में सावधानी बरतें। परिवार में तनाव और विवाद की संभावना है। आज ज़रूरी है कि ज्यादा बोलने के बजाय मौन साधें।
वृश्चिक
आज का दिन भाग्यवृद्धि और सफलता देने वाला है। आर्थिक लाभ होगा और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रिय से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु
परिवार में मनमुटाव हो सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को टालें। व्यर्थ खर्च और कार्यभार चिंता देंगे। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। टारगेट पूरा करने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ सकता है।
मकर
आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता और अधिकारियों की प्रसन्नता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी और मित्रों से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी ज़रूरी है।
कुंभ
आज खर्च बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन से बचें और वाद-विवाद से दूरी रखें। किसी के भले में खुद मुसीबत में न पड़ें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन औसत रहेगा।
मीन
आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। संतान व जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है।
