नैनीताल: जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से मंगलवार देर रात का एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जहाँ एक ट्रेक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को निशाना बनाते हुए कार पर इतने बार टक्कर मारी की कार चकनाचूर हो गयी थी। घटना पास के एक होटल में लगे एक cctv में कैद हो गई। घटना को गभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिराफ्तार कर लिया व उसके पास से तमंचा व घटना में उपयोग हुआ ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है।
घटना 31 मार्च की रात्रि की है, जब लछमपुर चकलुवा के रहने वाले हिमांशु देऊपा कल रात करीब 9:30 पर अपने दोस्तों के साथ खुद की नयी कार लेकर पहाड़ी ढाबा चकलुवा में खाना खा रहे थे। इसी दौरान ढाबे के बाहर खड़ी उनकी कार पर किसी एक ट्रेक्टर चालक ने अचानक हमला करना शुरु कर दिया। और बार बार कार को तब तक टक्कर मरता रहा जब तक वह चकनाचूर नही हो गयी। बताया जा रहा इस घटना के समय कार के अंदर दो लोग मौजूद थे जो चीखते और डरते हुए किसी तरह बाहर निकले। इस हमले में उनके साथियों को भी कई चोट भी आयी थी। अभियुक्त मौके पर गाली गलौच देते हुए व जान मारने की धमकी देते हुए वहा से फरार हो गया था।
मामले की तेहरीर थाने में दे दी गयी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निदेश दिये।
तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को नैनीताल मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रवीण सिंह देऊपा निवासी प्रातापपुर के रूप में हुई है। जिसके पास से अपराध में उपयुक्त ट्रैक्टर व 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। व पूर्व में भी एक और एफ आई आर थाना कालाढूंगी में दर्ज हुई है।
परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि विवाद का कारण दोनो पक्षों के बीच पूर्व में खनन सामग्री को सस्ता मॅहगा बेचने को लेकर विबाद हुआ था। जिसके कारण से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
