स्कार्पियो के उड़े परखच्चे
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के धौलछीना से सेराघाट की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के साथ कसाण बैंड के पास बेहद हीं दर्दनाक हादसे की शिकार हो गयी। वाहन नम्बर डीएल-3सीसी जेड 8690 की स्कॉर्पियो अनियंत्रित हुई और पहले डिवाइडर से टकराई फिर 35 मीटर नीचे सड़क पर जा कर पलट गयी। इस हादसे में कार के परपच्चे उड़ गये।
इस भयानक हादसे के समय स्कॉर्पियो में चार लोग थे। जिसमे से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय आसपास के लोगों बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनते ही सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। जिनमे से एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, और दूसरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हीं मृत हो चुका था।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद को हायर रेफर किया गया है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से कराया गया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन का आनियंततित्ण होना बताया जा रहा है।
