अल्मोड़ा: जिले के देवघाट थाना क्षेत्र में चितोली- नागचूला खाल मोटर मार्ग पर रविवार हादसा हो गया। चितोली के पास एक टेक्टर ट्रॉली अनियत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम प्रहरी ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवघाट ले जाया गया।
अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों नें दर्शन सिंह (24) और चंदन (सिंह) दोनों चितौली निवासी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल गोपाल सिंह व नरेंद्र सिंह जिनकी उम्र 24 और 18 वर्ष है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया हैं।
बताया जा रहा कि ट्रेक्टर ट्राली गढ़वाल क्षेत्र से चितोली की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। हलाकि अभी तक हादसे का मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल सका है।।
एक ही गॉव के दो चिराग बुझ से क्षेत्र में शोक का माहौल हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
