हल्द्वानी: टीपी नगर चौराहा के पास शनिवार सुबह लगभग छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय जीवन पंत की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जीवन पंत डहरिया रोड किनारे किसी काम से खड़े थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की थार गाड़ी ने अचानक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से पंत को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वाहन चला रहा व्यक्ति एक पर्यटक था। मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी, डहरिया निवासी थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
