नैनीताल : नैनीताल पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में अनुशासन, फुर्ती और जवानों का जोश देखने लायक था। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं परेड में पहुंचे और सलामी लेने के बाद जवानों की ड्रिल, टर्नआउट, फिटनेस और वेपन हैंडलिंग का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहते हुए ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया और एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी कराई।

ड्रिल, मार्चपास्ट और वेपन हैंडलिंग की गहन जांच
एसएसपी ने परेड का विस्तृत निरीक्षण किया जवानों के टर्नआउट की जांच से शुरुआत के बाद मार्च-पास्ट,दौड़ चाल, तेज चाल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
साथ ही जवानों को हर परिस्थिति में तैयार रहने के लिए आधुनिक वेपन हैंडलिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
मैस में भोजन का स्वाद लेकर परखी गुणवत्ता

निरीक्षण के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के विभिन्न मदों, एमटी शाखा और भोजनालय का जायजा लिया।
उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता में सुधार, और वाहनों की स्थिति दुरुस्त रखने
के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वयं मैस में भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच भी की।
थानों में हर मंगलवार शस्त्र प्रशिक्षण का आदेश
एसएसपी ने कहा कि शस्त्र एक जवान का सबसे अहम साधन है।
हर जवान को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वेपन हैंडलिंग का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि
हर मंगलवार सुबह परेड टाइम में शस्त्र प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाए।
क्षेत्रीय अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इनका औचक निरीक्षण करने के आदेश भी दिए गए।
अधिकारी रहे मौजूद
इस परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ नितिन लोहनी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, सीओ सुमित पांडे, सीओ अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह के साथ जनपद के सभी थाना/चौकी व शाखा प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
