देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर अहम प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र रावत ने पुलिस उपाधीक्षकों (DSP/CO) के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। जनहित और रिक्त पदों को देखते हुए चार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। हल्द्वानी सिटी के तेजतर्रार और सक्रिय CO नितिन लोहानी को भी नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
1. जूही मनराल
• वर्तमान तैनाती – हरिद्वार
• नई तैनाती – अभिसूचना मुख्यालय
2. नितिन लोहानी (CO हल्द्वानी)
• वर्तमान तैनाती – नैनीताल (हल्द्वानी क्षेत्र)
• नई तैनाती – CBCID हल्द्वानी
3. रविकांत सेमवाल
• वर्तमान तैनाती – सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
• नई तैनाती – नैनीताल
4. दिपेन्द्र सिंह
• वर्तमान तैनाती – 40वीं वाहिनी PAC
• नई तैनाती – हरिद्वार
आईजी कार्मिक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
