file photo
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में कई विभागों की सेवा नियमावलियों को मंजूरी मिल सकती है। इससे सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, आयुष, ऊर्जा और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
