नैनीताल: भवाली क्षेत्र में बीते दिन हुई गंभीर घटना और कथित तौर पर डेमोग्रागफी चेंज को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने सख्त रूप अपनाया है। सांसद भट्ट ने पूरे मामले में जिला अधिकारी नैनीताल को फोन पर बातचीत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।
सांसद भट्ट नें जिला अधिकारी को रेहद और टम्ट्यूड़ा क्षेत्र में विस्तार से जांच करने के आदेश दिये है। उन्होंने इस बात पर सवाल किया की कि बाहरी लोग आखिर किस तरह से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे है। जबकि स्थानीय निवासियों को भी भवन निर्माण के लिए नक्सा पास करने का नियम है।
सांसद भट्ट ने कहा है कि आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा की परिवार के साथ हुई इस दुखदाई घटना में वे उनके साथ पूरे तरह से खड़े है, किसी भी तरह की मदद के लिए वे तैयार है।
सांसद भट्ट ने पुलिस को निष्पक्ष और तत्काल जांच के आदेश जारी किये है और किसी भी तरह से आरोपियों को बक्शा नहीं जायेगा।
