हल्द्वानी: काठगोदाम में एक हादसा पुलिस की तत्परता के कारण टल गया। गौला बैराज पुल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति आत्महत्या करने की मंशा से बैराज में कूद पड़े।
घटना बीते 3 अप्रैल की है, जब जल पुलिस में तैनात टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते हीं पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति गौला बैराज में डूब रहा है। पुलिस टीम ने बिना समय गवाए बुजुर्ग व्यक्ति को स्थानीय लोगो की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और बुजुर्ग पानी से सुरक्षित बाहर निकला।
पूछताछ में बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान गंगा विहार कुसुमखेड़ा निवासी मोहन चंद्र उपाध्याय (80) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद उनके पुत्र यतीश उपाध्याय व ममता उपध्याय मौके पर पहुचें।
परिजनों ने बताया कि मोहन चंद्र मानसिक तनाव से जूझ रहे है। और उनका उपचार भी जारी है। जिसके बाद पुलिस ने जरूरी कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग को परिजनों को सौप दिया।
