प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी: दिल्ली से लौटते समय हल्द्वानी निवासी सुमित यादव जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। घटना 29 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे नोएडा सेक्टर-62 पार करने के बाद हुई। बस में सवार दो युवकों ने सुमित को नशे वाले चिप्स और बिस्किट खिला दिए, जिससे वह बेहोश हो गया।
हल्द्वानी पहुँचने पर होश आने पर सुमित ने पाया कि उसका पर्स गायब है। पर्स में एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, नेट डिवाइस और ₹1500 नकद रखे थे। इसके अलावा उसके बैंक खाते से ₹62,000 की अवैध निकासी भी कर ली गई थी।
बस कंडक्टर ने बताया कि दोनों संदिग्ध युवक मुरादाबाद का टिकट लेकर बस में चढ़े थे, लेकिन गजरौला में उतर गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहरखुरानी गिरोह की संलिप्तता की आशंका है।
