नैनीताल: इन दिनों शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी हैं। बढ़ती भीड़ का फायदा कुछ अपराधी अपने काले कारनामो को अंजाम दे रहे है।
वहीं नैनीताल से एक ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां भीड़ का फायदा उठाकर नगर में एक युवक ने एक महिला पर्यटक की जेब से उसका आई फोन चोरी कर लिया। जब महिला घटना की शिकायत लेकर थाने गयी और पुलिस ने छानबीन शुरु की तो सीसीटीवी में युवक चोरी करता हुआ कैद हुआ।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली कृतिका अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आयी थी। कृतिका शनिवार की शाम चाट पार्क में दुकान से कुछ समान ले रही थी तब उन्हें लगा की उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन गायब है। उन्होंने काफी देर तक आसपास ढूंढा लेकिन उनका फोन नहीं मिला। जिसके बाद वह कोतवाली गयी जहाँ पुलिस ने छान बीन के दौरान पाया की एक युवक उनके साइड में आकर एकदम खड़ा हुआ, और अपनी जेब से एक झोला निकलकर उसमे कृतिका का फोन रखकर चलता बना। फिलहाल पुलिस चोर की पहचान कर रही है। सीसीटीवी के मुताबिक युवक नाबालिक लग रहा है।
