
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंद्र ने आज नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आलोक मेहरा के न्यायाधीश बनने के साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।आलोक मेहरा का परिचय न्यायमूर्ति आलोक मेहरा नैनीताल के मूल निवासी हैं। उनका जन्म फरवरी 1972 में हुआ। उनके पिता, स्वर्गीय गोपाल सिंह मेहरा, एक प्रसिद्ध अधिवक्ता थे। उन्होंने सेंट जोसफ कॉलेज, नैनीताल से हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी से पूरी की। उन्होंने 1998 में केम्पस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही वकालत कर रहे हैं। शपथ समारोह की झलक शपथ ग्रहण समारोह का संचालन रजिस्ट्रार जनरल कहकसा खान ने किया। कार्यक्रम में महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, सी.एस.सी. चंद्रशेखर सिंह रावत और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. रावत ने फुल बेंच को संबोधित किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, आलोक कुमार वर्मा, राकेश थपलियाल और पंकज पुरोहित भी बेंच में उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन की खुशी बार काउंसिल के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं अवतार सिंह रावत, एम.सी. कांडपाल, हरिमोहन भाटिया, अजय पाल, कुर्बान अली, सय्यद नदीम मून, जितेंद्र चौधरी, आदित्य साह, राजेश शर्मा, विकास बहुगुणा, डी.के. जोशी और जगदीश बिष्ट ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को शुभकामनाएं दीं।