देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र शहर के कुछ स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की दिनांक 31 अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को केवल उन्हीं स्कूलों में अवकाश रहेगा जो वीवीआईपी कार्यक्रम के रूट या उसके आस-पास स्थित हैं। जिले के अन्य सभी विद्यालय यथावत संचालित रहेंगे।
प्रशासन ने संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह कदम विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
