
निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी संध्या शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर पूरी ताकत झोक दी है। उनका प्रचार बड़े ही जोरों से चल रहा है और संध्या का जनाधार भी बड़ रहा है। आपको बता दे कि संध्या एक सामाजिक कार्यकर्ता है। जो समय समय पर लोगों सहायता करतीं रहतीं है। इसी वजह से संध्या को युवाओं का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। वह शहर के सभी क्षेत्रों में जाकर अपने लिए वोट की अपील करते हुए चुनाव निशान घंटी पर मोहर लगाने को कह रहीं हैं। उनका कहना है कि उनका मकसद है कि वह जनता के लिए कुछ कर सकें उनकी सहायता कर सकें।
बता दें कि वह हमेशा ही लोगों की सहायता के लिए तैयार रहतीं हैं। वह लोगों से समस्याओं को भी सुन रही है ताकि वह जीत के बाद तत्काल अपने कार्य पर जुट जाए। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उनके साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।