उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम ने पहाड़ से मैदान तक करवट बदल ली है। आज बुधवार सुबह से हीं कई जिलों मे बारिश का दौर जारी है। वही एक तरफ यमनोत्री जैसे उचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है। अप्रैल के महीने में इस बलदते मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है। और तापमान में भी गिरावट आयी है।
मौसम विभाग की जारी चेतावनी के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी,नैनीताल, चम्पावत, व उधामसिंह नगर में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की भी संभवना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है ।
वही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3 हज़ार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।।मौसम विज्ञानिको ने इस बे मौसम बारिश व बर्फबारी का मुख्य कारण पिश्चिमी विशोभ की सक्रियता बताई हैं ।
मौसम विभाग ने संकेत दिये है कि कुछ दिनों तक मौसम का रुख यूही बना रहेगा। ऐसे में लोगों से सावधानी रखने के सलाह दी है।।
