उत्तराखंड: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने देशभर में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक।
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 28 वर्ष (नियमानुसार छूट लागू)
₹12,300 से ₹15,000 प्रतिमाह
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹944
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला): ₹708
एससी/एसटी/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर: ₹236
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
लिखित परीक्षा
स्थानीय भाषा परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
शारीरिक परीक्षण
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पूर्व विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
